गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को खेल मैदान गोपेश्वर में शुरू हो गई। इस दौरान हुई 800 मीटर दौड़ में संजय व ऊषा अव्वल रहे।
खेल मैदान गोपेश्वर में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. एमके उनियाल और प्रो. एके जायसवाल ने किया। प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। उसके बाद मशाल दौड़ के साथ मनीषा व ज्योति ने खेलों का विधिवत शुभारंभ किया। क्रीड़ा सचिव डॉ. एलएम तिवारी ने बताया कि पहले दिन 800 मीटर दौड़ में संजय कुमार और ऊषा प्रथम स्थान पर रहीं। चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में बीए प्रथम, वाणिज्य द्वितीय और शिक्षा संकाय के खिलाड़ी तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद विपिन और दिव्या प्रथम स्थान पर रहीं। इसके अलावा गोला फेंक, ऊंची कूद, दौड़ सहित कई प्रतियोगिताएं देर शाम तक चलीं। संवाद