फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सांस्कृतिक कार्यशाला का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला ( संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार) की ओर से जीआईसी ल्वाणी में 20 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट ने बतौर मास्टर ट्रेनर के रूप में झोड़ा, चाचड़ी, बीर नृत्य, पांडव नृत्य, मांगल गीत, जागर का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सहायक निदेशक जनरैल सिंह ने कार्यशाला में प्रतिभाग कर रहे 42 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य लुप्त होती सांस्कृतिक धरोहरों को फिर से जीवित करना है। इस कार्यशाला में इंटर कॉलेज ल्वाणी, ममंद ल्वाणी, ताजपुर व कांडेई की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर डॉ हरपाल नेगी, ल्वाणी के प्रधान मीना देवी, प्रधान पिंकी देवी, हरकी देवी, महादेवी रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें