कर्णप्रयाग। जय श्री राम रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के पांचवें दिन श्री राम भरत मिलन के दृश्यों ने भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया। रामलीला मंचन में मंत्री सुमंत श्री राम, लक्ष्मण और सीता को वन में भेज कर विलाप करते हुए अयोध्या आते, महाराजा दशरथ का पुत्र वियोग में निधन, भरत को श्री राम के वनवास और पिता के मृत्यु की जानकारी मिलने पर माता कैकई को फटकार, भरत नगर वासियों के साथ श्री राम को लेने चित्रकूट जाते लेकिन राम भरत को अपनी चरण पादुका देकर वापस भेज देते और भरत श्री राम की चरण पादुका को अपने मस्तक पर रखकर वापस अयोध्या आते दृश्यों को देखकर दर्शक भाव-विह्वल हो जाते हैं। धार्मिक आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष हरिकृष्ण भट्ट, सभासद संपूर्णानंद डिमरी, हेमा डिमरी, अनिल खंडूड़ी, राजा जोशी, चंद्र शेखर जुयाल, सुरेंद्र रावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद