फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में बिखरे लोक संस्कृति के रंग

Thu, 14 Apr 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज मैदान में आयोजित बैशाखी धार्मिक पर्यटन एवं विकास मेले के दूसरे दिन स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक पेश किए। बुधवार रात को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में रंगकर्मी कांति प्रसाद डिमरी की समद्योला की द्वि दिन, समलौणा ह्वे गिनी.... सहित अन्य प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक मेला पांडाल में जमा रहे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मेला मैदान राजकीय बालिका इंटर कालेज, जीजीआईसी, आदर्श विद्या मंदिर और पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी और नेपाली लोकगीतों के साथ लोकनृत्य प्रस्तुत किए।

इससे पूर्व बुधवार रात को सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन गोपेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने किया। सांस्कृतिक संध्या में रंत रैबार कला मंच और बधाणगड़ी सांस्कृतिक संस्था ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


लोक कलाकारों ने समद्योला की द्वि दिन, समलौणा ह्वे गिनी..., मैं लागी सुआ..., घुघुती घुराण लगि...,प्रेम रतन धन पायो... सहित नंदा तेरी जात पैटण बैठिगे सहित अन्य आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। वहीं स्थानीय कलाकार मीरा गैरोला और विवेक नौटियाल ने भी प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम का संचालन सभासद राजेश जोशी और कार्यक्रमों का संचालन कांति प्रसाद डिमरी और प्रेमबल्लभ देवराड़ी ने किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष सुभाष गैरोला, नवीन नवानी, संपूर्णानंद डिमरी, एनएस नेगी, ईओ एलम मिश्र, हरीश मैठाणी, विनोद बरमोला और दिनेश जोशी आदि मौजूद थे।

समस्याओं पर चर्चा
मेले के दूसरे दिन पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित गोष्ठी में नगर की समस्याओं के साथ-साथ बुजुर्गों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष डीपी थपलियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेंशन सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। गोष्ठी में पालिका के ईओ एलएम मिश्रा, एमपी गैरोला, जीआर बेंजवाल, आदित्यराम बहुगुणा, दिक्केश्वरी नौटियाल आदि मौजूद थे

जयविशाल बने शतरंज चैंपियन
मेले के दूसरे दिन बैडमिंटन, शतरंज, कैरम और वॉलीबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। समिति के इम्तियाज ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता का खिताब जयविशाल ने दीपक कुमेड़ी को हराकर जीता। बैडमिंटन में पौड़ी ने श्रीनगर को मात दी, जबकि कैरम डबल के पहले सेमीफाइनल में गोपेश्वर के गोपाल बिष्ट और दिनेश की जोड़ी ने देवा एंड पार्टनर को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं हरिद्वार की नारसन और झबरेड़ा की टीमों ने वॉलीबाल के सेमीफाइनल मुकाबले में जगह पक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें