फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण शुरू

Sun, 04 Oct 2026 04:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। एनटीपीसी तपोवन की ओर से सीएसआर के तहत महिला कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी परियोजना प्रमुख राजेंद्र कुमार जोशी ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 16 केंद्रों पर ज्योतिर्मठ नगर सहित 13 गांवों की महिलाएं लाभान्वित होंगी। चार माह तक चलने वाले प्रशिक्षण में महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को एक-एक सिलाई मशीन भी प्रदान की जाएगी। मुख्य समारोह के साथ सभी ग्रामों में अलग-अलग प्रशिक्षण केंद्रों का उद्घाटन कर प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अनूप सिंह नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, सुगाता गुप्ता, शैलेंद्र पांडेय, आरके गुप्ता समेत कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें