उज्जवलपुर, जसपुर, ग्वाडं, डुंग्री व शैलेश्वर गांव में मंगलवार को बारिश के साथ ओले गिरे। क्षेत्र के बीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र, राजेंद्र सगोई, बसंत, कैलाश, नवीन ने कहा कि ओले पड़ने से ग्रामीणों की फसलों और सब्जियों को नुकसान हुआ है। कहा कि गांवों में बंदरों, जंगली सूअरों और लंगूरों ने पहले ही खेतों के फसलों को रोंद दिया है। बाकी बची फसल भी बरबाद हो गई है। कर्णप्रयाग के आसपास मौसम साफ रहा लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। इससे क्षेत्र में हल्की ठंड बढ़ गई है।