फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घी के पैसे न देने पर नाबालिग ने की बुजुर्ग की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। कर्णप्रयाग ब्लाक के थिरपाक गांव में एक किशोर ने एक किलो घी के पैसे नहीं मिलने पर बुजुर्ग की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने हत्या का जुर्म कुबूल किया है।
थिरपाक गांव में विगत तीन मार्च को 75 वर्षीय जयकृत सिंह बंगारी अपने कमरे में मृत मिले थे। मामले में पांच मार्च को उनकी बेटी रेखा देवी ने कोतवाली चमोली में तहरीर देकर अपने पिता की हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने हत्या के जल्द खुलासे के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया। घटनास्थल के निरीक्षण और लंबी छानबीन के बाद पुलिस ने एक किशोर को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शक के आधार पर जब 16 वर्षीय किशोर से पूछताछ की गई तो उसने बुजुर्ग की हत्या की पूरी कहानी उगल दी। नाबालिग ने बताया कि वह जयकृत के यहां दूध देने जाता था। 18 फरवरी को जयकृत ने उससे दूध के साथ ही दो किलो घी भी मंगाया था, लेकिन बुजुर्ग ने एक किलो घी के ही 600 रुपये उसे थमा दिए। जब बाकी एक किलो घी के 600 रुपये लेने वह अगले दिन बुजुर्ग के घर गया तो पैसे न मिलने पर उसने बुजुर्ग का मोबाइल फोन उठा ले गया। घरवालों के कहने पर दो दिन बाद फिर वह घी के पैसे मांगने गया तो बुजुर्ग ने उसने डांटते हुए घर से भगा दिया। जब घरवाले उस पर बाकी एक किलो घी के पैसे खर्च करने का शक करने लगे तो वह गुस्से में जयकृत के घर गया और घी के पैसे मांगने लगा। बुजुर्ग ने फिर उसे डांटते हुए दूसरे दिन आने को कहा तो किशोर अपना आपा खो बैठा और उसने अलमारी के ऊपर रखा चाकू उठाकर बुजुर्ग की छाती, पेट और सिर पर कई प्रहार कर दिए। इससे जयकृत मुंह के बल जमीन पर गिर गए। इसके बाद किशोर ने बुजुर्ग को मरणासन्न हालत में पूजा वाले कमरे में बंद कर दिया और रसोईघर से अपना घी का डिब्बा उठा लिया। जाते हुए किशोर गेट पर भी ताला लगाकर चाबी समीप ही स्थित शिव शक्ति वर्कशॉप के ऊपर फेंक गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चाबी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

चमोली के थानाध्यक्ष महेश लखेड़ा ने बताया कि किशोर को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक महेश लखेड़ा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक चित्रगुप्त, उपनिरीक्षक ध्वजवीर सिंह, संजीव चौहान, कांस्टेबल अनिल, मनोज, गोपाल, नीरज, किरण और विपिन मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें