कर्णप्रयाग- नैनीताल हाईवे के जखेड़ गदेरे में हो रहे भूस्खलन से यूं पड़ी सड़क पर भारी भरकम दरारें।
- फोटो : Amar Ujala
नैनीताल हाईवे के कर्णप्रयाग- सिमली मोटर मार्ग के जखेड़ गदेरे में हो रहे धंसाव से मोटर मार्ग जानलेवा बना हुआ है और इधर एनच के अधिकारी मूक दर्शक बने हैं।
वर्ष 2013 की आपदा में कर्णप्रयाग- नैनीताल हाईवे के जखेड़ गदेरे में हुए भारी भूस्खलन से हाईवे लगभग एक सप्ताह अवरुद्ध रहा था।
इसके बाद विभाग ने गदेरे में ट्रीटमेंट का कार्य तो किया लेकिन गलत तरीके से किया गया निर्माण कार्य खतरनाक साबित हुआ। पिंडर नदी से हो रहे कटाव और लगातार हो रहे भूस्खलन से मोटर मार्ग पर भारी भरकम दरारें पड़ रही है।
जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह लडोला, अशोक डिमरी आदि ने कहा कि शीघ्र संवेदनशील स्थान पर निर्माण कार्य नहीं किया तो हाईवे कभी भी बाधित हो सकता है। उन्होंने मोटर मार्ग को शीघ्र व्यवस्थित करने की मांग की है। वहीं एनएच के जेई गौरव भट्ट ने कहा कि मोटर मार्ग की शीघ्र सर्वे कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।