फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छावनी बाजार के पास पानी के टैंक में दरार, लीक हो रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में भू धंसाव का सिलसिला लगातार जारी है। जिससे नई-नई जगह पर दरारें दिख रही हैं। अब छावनी बाजार स्थित जल संस्थान कार्यालय के पास और मुख्य बाजार के पास नई दरारें आ गई हैं। जल संस्थान कार्यालय के पास पानी के टैंक में भी हल्की दरारें नजर आ रही हैं, जिससे यहां पानी लीकेज हो रहा है। टेंक पर जल संस्थान की ओर से पानी की सप्लाई कम कर दी गई है।
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर गांधी नगर वार्ड के छावनी बाजार स्थित जल संस्थान कार्यालय के आसपास हल्की दरारें नजर आ रही हैं। वहीं मुख्य बाजार से कुछ दूरी पर भी बदरीनाथ हाईवे पर दरारें आ गई हैं। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। गांधी नगर वार्ड की सभासद दिक्का देवी का कहना है कि यहां पर पहले दरारें नहीं दिख रही थी, अचानक दरारें आनी शुरू हो गई हैं। जल संस्थान के जेई ओम प्रकाश ने बताया कि यहां पर 50 हजार लीटर क्षमता का टैंक है। इसमें पानी की सप्लाई कम कर दी गई है। साथ ही टैंक में पानी को स्टोर नहीं किया जा रहा है, लगातार सप्लाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि डांडो स्थित टैंक को दरार आने पर पहले ही बंद कर दिया गया है।

संघर्ष समिति का धरना जारी
बारिश और बर्फबारी के बीच संघर्ष समिति का तहसील परिसर में धरना जारी है। लोग अलाव जलाकर धरने पर डटे रहे। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के प्रवक्ता कमल रतूड़ी ने बताया कि बारिश और बर्फबारी के बावजूद महिलाएं धरने पर डटी हुई हैं। जब तक प्रशासन हमारी मांगों को नहीं मान लेता धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें