देवाल। माकपा की बैठक में पार्टी व पार्टी संगठन किसान सभा, नौजवान सभा व महिला समिति को मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक में 11 जनवरी को नागेंद्र सकलानी शहादत दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। पार्टी के जिलामंत्री भूपालसिंह रावत ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों की नीतियों से लोग परेशान हैं। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं आम आदमी के पहुंच से बाहर हैं। किसानों को फसल के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। मंहगाई चरम पर है। उन्होंने कहा कि नागेंद्र सकलानी की शहादत दिवस पर कर्णप्रयाग में विचार गोष्ठी और किसान मोर्चा की बैठक भी होगी। इस दौरान क्षेत्र की बदहाल सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आंदोलन करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में दीपा देवराड़ी, कुंदन बिष्ट, हेम मिश्रा, हरेंद्र सिंह, देवराम वर्मा, जयबीर सिंह, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद