फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मंगरोली गांव में पेयजल किल्लत

Sun, 31 Dec 2023 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदानगर। नगर पंचायत नंदप्रयाग के मंगरोली वार्ड में पेयजल किल्लत बनी है। यहां 50 से अधिक परिवार रहते हैं लेकिन गांव के लिए सप्लाई हो रही जल संस्थान की पेयजल लाइन पर सुचारु पानी नहीं आ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को गांव से करीब आधा किमी दूर प्राकृतिक स्रोत से पीने का पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। पूर्व ग्राम प्रधान तेजवीर कंडेरी का कहना है कि गांव को जल जीवन मिशन से भी नहीं जोड़ा गया है। कई बार ग्रामीण मांग को लेकर जल संस्थान के अधिकारियों से भी मिले लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस बनी है। ग्रामीणों ने शीघ्र गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें