फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब जाने के लिए कोविड का आरटीपीसीआर नेगेटिव टेस्ट ही मान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब की यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर डीएम स्वाति एस भदौरिया ने यात्रा से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। डीएम ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने वाले हर श्रद्धालु को 72 घंटे पहले कोविड का आरटीपीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य होगा। ट्रूू नॉट और एंटिजन टेस्ट की रिपोर्ट किसी भी दशा में मान्य नहीं होगी। पीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट वाले श्रद्धालुओं को ही यात्रा पर जाने की अनुमति दी जाएगी। एक दिन में अधिकतम 200 श्रद्धालुओं को ही गोविंदघाट से हेमकुंड जाने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन

चार सितंबर को सुबह दस बजे हेमकुंड साहिब के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा लगभग एक महीने और 5 दिनों तक चलेगी। यात्रा के दौरान गुरुद्वारों में शारीरिक दूरी, मास्क पहनना एवं कोविड के सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य रहेगा। डीएम ने सुरक्षित व सुगम यात्रा के लिए पेयजल, विद्युत, संचार, स्वास्थ्य, सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली और यात्रामार्ग व पड़ावों में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान बताया गया कि यात्रा के पैदल मार्ग पर डेंजर स्थानों को ठीक किया जा रहा है। गोविंदघाट से पुलना तक सड़क सुचारु है। बैठक में पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया, एसडीएम अनिल कुमार चनियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जीएस राणा, गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह मौजूद थे।
उम्र दराज श्रद्धालु यात्रा पर न आएं
गोपेश्वर। इस बार यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चर की व्यवस्था नहीं होगी। इस पर डीएम ने गुरुद्वारा प्रबंधन को बाहर से आने वाले उम्र दराज श्रद्धालुओं को यात्रा पर न आने की सलाह देने को कहा, जिससे यात्रा के दौरान कोई समस्या न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें