फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित का परिवार भी निकला पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स ऋषिकेश में भर्ती श्रीनगर के कोरोना संक्रमित व्यक्ति के परिवार के तीन सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि व्यक्ति की माता की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं कोरोना रिपोर्ट आने के बाद सीआरटी (सिटी रिस्पांस टीम) ने संक्रमण पीड़ितों के आसपास के घरों में रह रहे लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की और संक्रमित के घर से सटे भवनों में रह रहे लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन

श्रीनगर के एक मोहल्ले की महिला 14 जुलाई को अपने दो बच्चों सहित ऋषिकेश से लौटी थी। उक्त महिला का पति हरिद्वार में एक कंपनी में काम करता है। 17 जुलाई को उक्त व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिअिव आने के बाद से वह एम्स ऋषिकेश में भर्ती है। इस पर 18 जुलाई को राजकीय मेडिकल कॉलेज में सैंपल लेने के बाद महिला, उसके दो बच्चों और उसकी सास को कोविड अस्पताल श्रीकोट के संदिग्ध वार्ड में भर्ती करा दिया गया। 21 जुलाई की रात महिला और उसके दोनों बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बुधवार को तहसीलदार सुनील राज की अगुवाई में सीआरटी ने पीड़ितों के मोहल्ले में जाकर थर्मल स्क्रीनिंग की और लोगों से अन्य लोगों के संपर्क में न आने की अपील की। वहीं जिलाधिकारी डीएस गर्ब्याल ने बताया कि संबंधित लोगों की कांटेक्ट हिस्ट्री देखी जा रही है। वहीं आसपास के व्यापारियों ने 26 जुलाई तक दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है।
महिला की सजगता से हुआ बचाव
श्रीनगर। संक्रमित महिला ने सजगता का उदाहरण पेश किया है। ऋषिकेश से लौटने के बाद महिला किसी से मिली नहीं। पति के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसने स्वयं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को फोन कर पूरी स्थिति बताई। मेडिकल कॉलेज में भी सैंपल लेने की बात कही।
विज्ञापन

देवाल बाजार का व्यक्ति देहरादून में मिला संक्रमित
देवाल। देवाल बाजार का एक व्यक्ति देहरादून में कोरोना पॉजिटिव मिला। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने देवाल में संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए सात लोगों को क्वारंटीन सेंटर ग्वालदम भेज दिया गया है। जबकि इनके संपर्क में आए अन्य लोगों की जांच में विभाग जुट गया है।
स्वास्थ्य विभाग के डा. शहजाद अली ने बताया कि देवाल से एक व्यक्ति अपने इलाज के लिए 16 जुलाई को देहरादून गया था। 16 को ही उसका कोरोना सैंपल लिया गया जिसकी रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है। संक्रमित व्यक्ति अभी देहरादून में संस्थागत क्वारंटीन में है। उन्होंने बताया कि संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में दो अन्य परिवार के लोग हैं। सात लोगों को ग्वालदम के संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया है। सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। सात लोगों के अलावा 24 लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे। संवाद
खरसाली के ग्रामीणों ने किया गांव को सील
बड़कोट। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए खरसाली गांव के ग्रामीणों ने गांव की सीमाओं को सील कर दिया है। ग्रामीणों ने गांव में बाहरी लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
क्षेत्र में बीते दिनों में कोरोना संक्रमण के दो दर्जन से अधिक मामले आ चुके हैं, जिसके चलते आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता में भी कोरोना संक्रमण का भय है। संक्रमण के डर के कारण खरसाली गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को गांव की सीमाएं सील कर दीं। इस दौरान गांव के उप प्रधान अमित उनियाल, प्रदीप उनियाल, अनुराग तोमर आदि ने बताया कि ग्रामीणों समेत कई बाहरी लोग नगर से गांव के बीच आवाजाही करते रहते हैं, जिससे गांव में कोरोना संक्रमण का डर है। इसी को देखते हुए सभी ग्रामीणों ने आपसी सहमति से गांव को जोड़ने वाले दोनों मोटर मार्गों को बंद करने का निर्णय लिया है। अब आपात स्थिति को छोड़ न तो गांव के लोग बाहर जाएंगे और न ही बाहर से किसी व्यक्ति को गांव में घुसने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता है और उसके कारण संक्रमण फैला तो उसके खिलाफ प्रशासन से शिकायत कर कठोर कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने आदि सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें