फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशीमठ में प्रवेश करने से पहले हो हर व्यक्ति की कोरोना जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार ने जिले के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत को ज्ञापन सौंपकर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने और नगर की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने की मांग उठाई। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जोशीमठ में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की कोरोना जांच की जाए, जिससे कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा नहीं रहेगा। अध्यक्ष ने सीएचसी जोशीमठ में चिकित्सकों की कमी दूर करने के साथ ही अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, ऑक्सीजन सिलेंडर व कोरोना की रोकथाम के लिए जरूरी उपकरणों की सुविधा देने, नगर में कीटनाशक के छिड़काव के लिए वित्तीय स्वीकृति देने, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कीटनाशक के छिड़काव व साफ-सफाई में लगे पर्यावरण मित्रों को अलग से प्रोत्साहन राशि देने, सीएचसी जोशीमठ में कोरोना वैक्सीन की पर्याप्त व्यवस्था करने और रविग्राम में खेल स्टेडियम के निर्माण की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें