फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रैसू शिव मंदिर में तांबे के बर्तन चोरी

Tue, 18 Aug 2026 06:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। चंद्रशिला पट्टी के कई गांवों के अराध्य देव रैसू महादेव मंदिर में तांबे के बर्तन चोरी हो गए हैं। मंदिर में इसी साल चोरी की यह दूसरी घटना है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। रैसू महादेव शिवालय जंगल में स्थित है। ऐसे में यहां पर चोरों के लिए सामान चोरी करना आसान हो जाता है। मंदिर में भक्तों की ओर से चढ़ाए गए तांबे के लोटे व दूसरा सामान चोरी कर लिया गया है। कांडईचंद्रशिला के प्रधान भगत भंडारी, पूर्व प्रधान नवीन राणा, जौरासी की प्रधान लक्ष्मी देवी, रडुवा की प्रधान मनीषा देवी, बीडीसी सदस्य चंद्रकला देवी आदि ने पुलिस व प्रशासन से मंदिर में चोरी करने वालों को पकड़कर सख्त कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें