चमोली जिला सहकारी बैंक की ओर से अभी तक काश्तकारों को लगभग 20 करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण का वितरण कर दिया गया है।
चमोली जिला सहकारी बैंक से चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के सहकारी बैंक जुड़े हुए हैं। दीन दयाल सहकारिता किसान कल्याण योजना के अंतर्गत अभी तक दोनों जिलों में लगभग 20 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण वितरित किया जा चुका है। पूर्व में ब्याज मुक्त ऋण की राशि एक लाख थी, जिसे कोरोना संक्रमण के बाद अब सरकार ने बढ़ाकर तीन लाख कर दिया है। सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि ऋण वितरण की लगातार देखरेख की जा रही है। वसूली पर भी जोर दिया जा रहा है। चालू वर्ष में ही बैंक की ओर से करीब साढ़े आठ करोड़ पुराना बकाया वसूल कर दिया गया है।