फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का दिया संदेश

Fri, 02 Oct 2026 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिलेभर में हुए कार्यक्रम
जिले में उत्साह के साथ मनाई गई जयंती, सफाई अभियान भी चलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों व सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश दिया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में एडीएम विवेक प्रकाश ने गांधी और शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जीजीआईसी गोपेश्वर की छात्राओं ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन प्रस्तुत किया। एडीएम ने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन सत्य, अहिंसा, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। एसपी सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में पुलिस कार्यालय समेत सभी थाना-चौकियों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पीजी कॉलेज गोपेश्वर में एनएसएस इकाई ने सफाई अभियान चलाया। प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने गांधी और शास्त्री के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला। पोखरी तहसील, थाना, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, सीएचसी और पीजी कॉलेज समेत विभिन्न संस्थानों में भी जयंती मनाई गई।
विज्ञापन


तकली कताई व चरखा चलाने का दिया प्रशिक्षण
गोपेश्वर। सर्वोदय भवन गोपेश्वर में दशोली ग्राम स्वराज मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और छात्राओं को तकली कातने और चरखा चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। उद्योग विभाग की ओर से बुनकर महिलाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महाप्रबंधक अंजली रमन, सहायक प्रबंधक भरत भंडारी समेत गांधी आश्रम, खादी ग्रामोद्योग और दशोली ग्राम स्वराज मंडल से जुड़े लोग मौजूद रहे।

दोनों महापुरुषों की सादगी और सिद्धांत आज भी प्रासंगिक
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिलेभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरकारी, गैर-सरकारी कार्यालयों, तहसीलों और विद्यालयों में दोनों महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को याद किया गया और स्वच्छता अभियान चलाए गए।
जिला कार्यालय परिसर में डीएम विशाल मिश्रा ने माल्यार्पण कर बापू और शास्त्री के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों की सादगी और सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। इस दौरान तहसील ऊखीमठ में उपजिलाधिकारी अनिल रावत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में केदारनाथ यात्रा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 13 कार्मिकों को सम्मानित किया गया। नगर पालिका रुद्रप्रयाग में अध्यक्ष संतोष सिंह रावत ने ध्वजारोहण किया जबकि वार्ड-3 में सभासद विनीता देवी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पीएम श्री जीआईसी, जीजीआईसी, विद्या मंदिर बेलनी सहित विभिन्न विद्यालयों में भी जयंती पर कार्यक्रम हुए। उधर रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा में पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने पुलिसकर्मियों के साथ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने सभी को आदर्शों को आत्मसात करने की अपील करते हुए अहिंसा की प्रतिज्ञा दिलाई और इसके बाद पुलिस कार्यालय व चौकियों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

चोपता। यहां भी विभिन्न विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिक्षकों व छात्र -छात्राओं ने इन महान विभूतियों के बताए मार्ग पर चलकर देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें