फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सरकारी कार्यक्रमों में शिरकत नहीं करने का आह्वान

Fri, 02 Oct 2026 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

बेस अस्पताल संघर्ष समिति का गांव चलो अभियान जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। बेस अस्पताल संघर्ष समिति का गांव चलो अभियान शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। अभियान के तहत ग्रामीणों ने सिमली बेस अस्पताल का शासनादेश जारी न होने तक सरकारी कार्यक्रमों में शिरकत नहीं करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी और पदाधिकारियों ने आदिबदरी तहसील के भलसों, नगली, ढमकर, बूंगा और बड़ेथ ग्राम पंचायतों में बैठक की। बैठक में पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से 11 अक्तूबर से आयोजित पदयात्रा में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। बूंगा के प्रधान नरेंद्र बिष्ट और पूर्व प्रधान संतोषी कनवासी, नगली के नवीन बहुगुणा, ढमकर की हेमा देवी, ममंद अध्यक्ष नीतू देवी आदि ने कहा कि सिमली में बेस अस्पताल का शासनादेश जारी करने पर हो रहे विलंब से जनआक्रोश बढ़ रहा है। यदि बेस अस्पताल की स्वीकृति मिल जाती तो यहां के लोगों के लिए स्वास्थ्य समस्याओं के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ता। उन्होंने कहा कि आगामी नवरात्र से संचालित पद यात्रा में ग्रामीण बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी करेंगे। इस अवसर पर जमन सिंह, मेहरवान सिंह, नवीन खंडूड़ी, जगदीश और भरत रावत आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें