फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश दिया

Mon, 02 Nov 2026 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 13 एसडी प्लाटून एनसीसी की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने एकता दौड़ निकालकर लोगों को राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश दिया। एकता दौड़ महाविद्यालय परिसर से मुख्य बाजार तक आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. राम अवतार सिंह ने कैडेट्स को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने सरदार पटेल के योगदान और देसी रियासतों के एकीकरण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डाला। अंडर ऑफिसर ममता, एनसीसी प्रभारी डॉ. नरेंद्र पांघाल, छात्र संघ अध्यक्ष सुनील रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



तलवाड़ी महाविद्यालय के छात्रों ने खेल में जीते पदक
थराली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फर्स्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्र-छात्राओं ने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कई पदक अपने नाम किए। लंबी कूद में राहुल ने रजत पदक जीता। 400 मीटर रिले दौड़ में साक्षी, रेनुका, दीपा और नंदी की टीम ने रजत पदक प्राप्त किया। साक्षी ने 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। महाविद्यालय की तीन बालक और पांच बालिकाओं की टीम ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। गौरव जोशी, दीक्षा रावत और अविनाश कुमार ने भी इसमें प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता वंदना कटारिया स्टेडियम हरिद्वार में हुई थी। इसमें महाविद्यालय तलवाड़ी सहित गढ़वाल मंडल के 53 महाविद्यालयों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. सेराज मोहम्मद ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें