फोटो
आदिबदरी। एसजीआरआर आदिबदरी की पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता रामलीला मैदान में शुरू हो गई है। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख हिमेंद्र कुंवर ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेलों से अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और अभ्यास का पाठ सीखने को मिलता है। प्रधानाचार्य सिद्धार्थ नेगी ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल को महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान हुई 100 मीटर दौड़ के जूनियर बालक वर्ग में आदिया बिष्ट प्रथम और कृष्णा कन्वाल द्वितीय रहे। बालिका जूनियर वर्ग में सुहानी नौनी ने पहला और अनुष्का रावत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पहले छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रधान आरती बहुगुणा सहित आदि उपस्थित थे। संवाद