फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ठेकेदारों ने नगर पंचायत की निविदाओं का किया बहिष्कार

Mon, 23 Dec 2024 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
रैली निकालने के बाद दिया धरना, पिछला भुगतान की मांग पर अड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। पिछले कार्यों का भुगतान नहीं होने पर ठेकेदारों ने नगर पंचायत की निविदाओं का बहिष्कार किया। उन्होंने नगर में रैली निकालने के बाद नगर पंचायत कार्यालय के बाहर धरना दिया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ठेकेदारों ने कहा कि जब तक पिछले कार्याें का भुगतान नहीं होता तब तक बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

ठेकेदार यूनियन ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत वर्ष 2022 में सीसी टाइल्स मार्गों का निर्माण किया गया। ठेकेदारों ने सभी कार्य समय पर गुणवत्ता के साथ पूरे कर लिए लेकिन उन्हें सिर्फ 33 प्रतिशत धनराशि का ही भुगतान हुआ है। काम पूरा हुए 18 माह बीत चुके हैं लेकिन शेष धनराशि अभी तक नहीं दी गई है। इसी मामले को लेकर बीते पांच सितंबर को नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी भी की थी। इस समय नगर पंचायत की ओर से राज्य वित्त के तहत होने वाले कार्यों के टेंडर जारी किए गए लेकिन बहिष्कार के कारण किसी ने भी निविदाएं नहीं खरीदीं। वहीं नगर पंचायत की ईओ बीना नेगी ने बताया कि शासन से धनराशि मिलते ही ठेकेदारों का भुगतान किया जाएगा। जल्द दूसरी किश्त मिल जाएगी। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, अब्बल सिंह, वेद प्रकाश सती, राजेंद्र प्रसाद पंत, उम्मेद सिंह, हर्षवर्धन चौहान, जगदीश सिंह, महिधर पंत, पूर्ण सिंह रोशन लाल और देवेंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें