फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अभियंता के विरोध में क्रमिक अनशन पर बैठे ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग पोखरी के सहायक अभियंता के स्थानांतरण और विभाग के सिलेक्शन बांड की जांच की मांग को लेकर ठेकेदारों ने क्रमिक अनशन शुरू किया।
विज्ञापन

ठेकेदार यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष रणवीर सिंह भंडारी ने आरोप लगाया कि लोनिवि में सहायक अभियंता अतुल शांडिल्य लंबे समय से निर्माण कार्यों की निविदाएं समाचार पत्रों में प्रकाशित न करवाकर सलेक्शन बांड बनाकर चहेते ठेकेदारों को काम दे रहे हैं। कई स्तर पर शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक एई का स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक लोनिवि के प्रांगण में क्रमिक अनशन जारी रहेगा। क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में रणवीर सिंह भंडारी, सत्येंद्र नेगी, विजयपाल रावत, सत्येंद्र कंडारी, किशन नेगी, बीरेंद्र भंडारी, दीवान सिंह नेगी, दिलवर सिंह आदि शामिल थे। वहीं लोनिवि के सहायक अभियंात अतुल शांडिल्य ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि सब कार्य नियमों के अनुसार हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें