बुधवार को कांग्रेस की सतत संकल्प यात्रा का आयोजन होगा। यात्रा का नेतृत्व सीएम हरीश रावत करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा को सफल बनाने के लिए कर्णप्रयाग और गौचर में बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। विधायक डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी ने नगर भ्रमण कर विकास यात्रा के लिए समर्थन मांगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बुधवार 28 दिसंबर को सीएम साढ़े बारह बजे गौचर हवाई पट्टी पहुंचेंगे और यहां कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास सीएम करेंगे। कर्णप्रयाग में भी विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। इसके बाद कर्णप्रयाग में सतत संकल्प विकास यात्रा के तहत जनसभा का आयोजन होगा। कर्णप्रयाग और गौचर नगर कमेटियों ने बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
दूसरी ओर विधायक डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी ने आईटीआई, गांधीनगर, बहुगुुणानगर, प्रेमनगर, मुख्य बाजार सहित कर्ण मंदिर बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता हरिकृष्ण भट्ट, नगर अध्यक्ष हरीश सती, संजय रावत, वीरेंद्र मिंगवाल, ईश्वरी मैखुरी, लखपत सगोई और चमोली मोटर यातायात समिति के अध्यक्ष महेश खंडूड़ी आदि मौजूद थे।