फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालदम का कुमाऊं से संपर्क कटा

Sun, 17 Jul 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग।
विज्ञापन
मोटर मार्ग के अवरूद्व होने से जान जोखिम में डालकर आवाजाही करता युवक। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लगातार बारिश से ग्वालदम में सड़क बीस मीटर धंस गई है। पिंडर घाटी में छह से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। ग्वालदम का कुमाऊं से संपर्क कट गया है। लगातार बारिश से ग्वालदम से नंदकेशरी को जाने वाला मोटर मार्ग करीब 20 मीटर धंस गया। ग्रामीण हरीश जोशी ने बताया कि भारी बारिश के चलते सड़क के पुश्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं और नंदकेशरी को जाने वाली सड़क ठीक बस्ती के ऊपर धंस गई हैं।
विज्ञापन


सड़क का धंसाव ग्वालदम बाजार के 20 से अधिक परिवारों के लिए खतरा बन गया है। गढ़वाल-कुमाऊं सीमा पर नेपाल गदेरे में दलदल होने से गढ़वाल का कुमाऊं से संपर्क कट गया है। यहां बीआरओ  सड़क खोलने के काम में जुटा है।

यही नहीं ग्वालदम-नंदकेशरी, थराली-घाट, नंदकेशरी-जौला मोटर मार्ग भी अवरुद्ध हो गए हैं, जबकि देवाल में घेस से हिमनी सहित अन्य गांवों को जोड़ने वाली सड़क पिछले पांच दिनों से बंद है।
विज्ञापन


इधर, नारायणबगड़ में परखाल, डुंग्री सहित आसपास के गांवों को जोड़ने वाले लिंक मोटर मार्ग बंद होने से गांवों से बाजारों तक आवागमन बंद हो गया है। कर्णप्रयाग ब्लाक में धारडुंग्री-मैखुरा मोटर मार्ग भी बारिश के चलते नहीं खुल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें