फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने सोसाइटी के सर्किल ऑफिसर को घेरा

विज्ञापन
गोपेश्वर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी के सम्मुख अपनी बात रखते जनशक्ति मल्टीपर्पज सोसाइटी के - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
जनशक्ति मल्टीपर्पज कॉर्पोरेशन सोसाइटी के उपभोक्ताओं ने धनराशि लौटाने की मांग को लेकर सोसाइटी के सर्किल ऑफिसर का घेराव किया। हालांकि बाद में सर्किल ऑफिसर ने ग्राहकों को उनकी धनराशि लौटाने का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

बीते मार्च में ग्राहकों की लिखित शिकायत पर थाना गोपेश्वर में सोसाइटी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार को मेरठ से सोसाइटी के सर्किल ऑफिसर संजीव लांबा इसी सिलसिले में एसपी श्वेता चौबे से मिलने पहुंचे थे। इसकी भनक लगते ही सोसाइटी के उपभोक्ता एसपी कार्यालय पहुंच गए और सर्किल ऑफिसर को घेर लिया।
उपभोक्ता राजेश वशिष्ठ, विकेंद्र नेगी, अर्जुन नेगी, धीरेंद्र भंडारी, भूपेंद्र नेगी, जितेंद्र सैनी, ताजवर, केशव, संजय और महेश ने बताया कि सबसे अधिक देनदारी पोखरी सोसाइटी की है। यहां के ग्राहकों के करीब डेढ़ करोड़ फंसे हैं। इसके अलावा गोपेश्वर स्थित सोसाइटी की करीब 40 लाख, जोशीमठ व नंदानगर की एक-एक करोड़, गौचर की 80 लाख, घोलतीर की 15 लाख और पीपलकोटी की 30 लाख की देनदारी है। सर्किल ऑफिसर संजीव ने थाने में लिखित आश्वासन दिया कि खातेधारकों की रकम वापस कर ली जाएगी। एसपी श्वेता चौबे ने मामले की विवेचना एसआई विजय प्रकाश को सौंपी है। इधर, सर्किल ऑफिसर संजीव लांबा ने बताया कि वे चमोली जनपद की सोसाइटी के लेन-देन की जानकारी लेने यहां आए थे। ग्राहकों को उनकी धनराशि वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें