फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिगंगा पर वैली ब्रिज बनाने का काम जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिगंगा के ऊपर वैली ब्रिज बनाने का निर्माण बीआरओ की ओर से तेजी से किया जा रहा है। उम्मीद है कि दो सप्ताह में पुल बन जाएगा। हालांकि बाद में पक्का पुल भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

पुल टूटने से रैणी, जुग्जु, पेंग, सुरांईथोटा, मुरेंडा, भंग्यूल, जुआग्वाड़ आदि गांवों के साथ ही चीन सीमा पर सेना की आवाजाही भी बंद है। हालांकि प्रशासन ने इन गांवों में खाद्यान्न, मेडिकल सहित लोगों को लाने ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की है, लेकिन जनजीवन पटरी पर तभी आ पाएगा जब यह गांव पुल से जुड़ जाएंगे। बीआरओ ने इस जगह पर पुल बनाने का काम शुरू कर दिया है। पुल के लिए दीवार खड़ी करने और एप्रोच वायर बिछाने का काम दूसरी तरफ से शुरू कर दिया गया है। साथ ही बाढ़ से बंद हुए हाईवे खोलने का काम भी चल रहा है। इसके लिए बीआरओ के 200 से अधिक मजदूर और आठ मशीनें लगी हैं। इसके अलावा तकनीकी कर्मचारी और अधिकारी भी मौके पर हैं। बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि नदी के दूसरी तरफ की दीवार निर्माण का काम चल रहा है, उम्मीद है कि शुक्रवार तक दीवार बन जाएगी। कम से कम समय में पुल बनाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें