फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चांदनीखाल-रैसू सड़क का निर्माण शुरू

Sat, 21 Jun 2025 04:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सड़क कटिंग के लिए जेसीबी गांव पहुंची तो लोगों ने खुशी मनाई
अभी तक गंतव्य तक जाने के लिए 10 किमी की पैदल दूरी तय करते हैं ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। चांदनीखाल-रडुवा-कांडई-चंद्रशिला-रैसू (11 किमी) सड़क का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। सड़क कटिंग के लिए जेसीबी गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुशी मनाई। भूमि पूजन के बाद लोक निर्माण विभाग खंड पोखरी की ओर से सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रडुवा, कांडई और चंद्रशिला के लिए सड़क निर्माण की मांग ग्रामीण लंबे समय से करते आ रहे थे। वर्ष 2014-15 में तत्कालीन विधायक राजेंद्र भंडारी ने सरकार से इस सड़क को स्वीकृति दिलाई थी। वर्ष 2023 में सड़क निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिली मगर निर्माण शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपे, आंदोलन किए तो अब सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश रड़वाल का कहना है कि सड़क निर्माण से क्षेत्र की तीन बड़े और अन्य छोटे गांवों को फायदा मिलेगा। ग्रामीण अभी तक गंतव्य तक जाने के लिए करीब 10 किलोमीटर की पैदल दूरी नापने के लिए मजबूर हैं। इस मौके पर निवर्तमान प्रधान प्रदीप बर्त्वाल, इंद्रप्रकाश, तेजराम भट्ट, गजेंद्र सिंह, जगदीश नेगी, सज्जन सिंह, रंजना, यशवंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें