फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: झड़कुला और विष्णुप्रयाग में पुलों का निर्माण अंतिम चरण में

Mon, 21 Jul 2025 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

अगले साल तक शुरू हो जाएगी वाहनों की आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर झड़कुला और विष्णुप्रयाग के समीप टैय्या पुल के पास निर्माणाधीन नए पुलों का निर्माण अंतिम चरण में है। अगले साल तक इन जगहों पर नए पुलों से वाहनों की आवाजाही होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

झड़कुला में पिछले दो साल से पुल का निर्माण हो रहा है। यहां हाईवे करीब 300 मीटर हिस्से में बदहाल स्थिति में पहुंच गया है और वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल से हो पा रही है। इस वर्ष यात्राकाल में यहां वाहनों की आवाजाही वनवे सिस्टम से करवाई गई। अब पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है और एप्रोच रोड का काम चल रहा है। वहीं विष्णुप्रयाग के पास टैय्या पुल के पास नया पुल का निर्माण किया जा रहा है। पुराना पुल चौड़ाई में कम है और आगे से चट्टानी भाग होने के कारण वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल से हो पाती है। बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि इन जगहों पर पुलों का निर्माण अंतिम चरण में है। पैय्या पुल के पास पुल का स्ट्रक्चर बनकर तैयार हो गया है जबकि झड़कुला में एप्रोच रोड का काम होना शेष है। उम्मीद है कि पुलों को अगले साल की यात्रा से पहले यहां वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें