कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय में किसान अधिकार दिवस मनाया और रामलीला मैदान में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए तीनों किसान बिलों का विरोध किया। जिला अध्यक्ष कामेश्वर राणा व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीनगर भूपेंद्र पुंडीर ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान बिलों के नाम पर अन्नदाता के अधिकारों का हनन करने का काम किया है। उन्होंने मंडी व्यवस्था बहाल रखने सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। दूसरी ओर कांग्रेस सेवादल की तिरंगा यात्रा बदरीनाथ धाम से कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर से होते हुए पौड़ी पहुंची। कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस व सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर नगराध्यक्ष सेवादल युद्धवीर सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख पौड़ी दीपक कुकसाल, तामेश्वर आर्य, योगेंद्र कुमार, वीरेंद्र रावत, सुनील लिंगवाल, दिनेशचंद्र, मनोज रावत, नीलम रावत, कमला रावत, आशीष नेगी, आस्कर रावत, विजय नेगी, दीपक नौटियाल शामिल थे।