महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर कर्णप्रयाग में न्यू बस स्टेशन पर पूजा की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन भोपाल लाल टम्टा, व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, किशोरी रतूड़ी, यदुवीर बिष्ट ने किया। इस मौके पर रोशन कुमार, सुनील, नवीन, सोनू, कमल, संजू और सुनील मौजूद थे। वहीं थराली में महर्षि वाल्मीकि समाज के लोगों ने रैली निकाली। ढोल दमाऊं के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गौचर में वाल्मीकि मंदिर में भक्तों ने पूजा की। इस बार कोरोना महामारी के कारण शोभा यात्रा नहीं निकाली गई। इस मौके पर बालेश कुमार, उदेशपाल, सनोरी लाल, चंद्रपाल, दीपचंद, दीपक कुमार और बिंदू लाल मौजूद थे।