फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, पुतला फूंका

Thu, 19 Dec 2024 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर/कर्णप्रयाग/गौचर। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेसियों ने गोपेश्वर में प्रदर्शन किया और गृहमंत्री का पुतला फूंका।
कांग्रेस कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को गोपेश्वर बस स्टेशन तिराहे पर एकत्रित हुए और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर पर अशोभनीय टिप्पणी की गई है। इस पर प्रधानमंत्री भी चुप हैं। डॉ. आंबेडकर देश की महान हस्ती रहे हैं। उनके योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता। राज्यसभा में संविधान की गौरवशाली यात्रा पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने अशोभनीय टिप्पणी की है। प्रदर्शन करने वालों में नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र गरोड़िया, विक्रम नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गौचर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि देश के हित में योगदान देने वाले लोगों को अपमानित किया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला, जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट और प्रदीप थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें