कांग्रेसी कार्यकर्ता 19 से 25 मई तक कोविड सेवा सप्ताह मनाएंगे। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के शहादत दिवस पर 21 मई को कांग्रेसी कार्यकर्ता सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए दवा, मास्क व सैनिटाइजर व जरूरतमंदों को भोजन वितरण करेंगे। कहा कि उन्होंने 200 मेडिकल किट तैयार किए हैं, जिसका वितरण इस सेवा सप्ताह में किया जाना है। साथ ही पूरे प्रदेश में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किए जाएंगे, जिसके तहत 20 को गोपेश्वर में 22 को कर्णप्रयाग में व 25 को गैरसैण में कैंप आयोजित किया जाएगा। कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता 18 से 44 वर्ष तक के लोगों के रजिस्ट्रेशन व वैक्सीनेशन में लगे कोरोना वॉरियर्स के सहयोग में लगे हैं।