फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में बढ़ रही बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बदरीनाथ विधायक का पुतला फूंककर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ अक्तूबर माह में जन आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक डॉ. जीतराम, जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत, ब्लाक अध्यक्ष इंद्र राणा और प्रदेश सचिव उर्मिला बिष्ट की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपर बाजार से ब्लॉक परिसर तक सरकार के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद बैठक कर पूर्व विधायक डॉ. जीत राम ने कहा कि आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन हर साल दो करोड़ लोगों का रोजगार छीन रहा है। कोरोना के नाम पर देश में हजारों करोड़ खर्च किया गया है, जिसका सरकार के पास लेखा जोखा नहीं है। उर्मिला बिष्ट ने कहा कि भाजपा ने देश की जनता को गुमराह किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत, इंद्र राणा, गोविंद पांगती, महावीर, पुष्पा, आशा, खिलाप, संगीता, हरेंद्र, कंचन, प्रताप, मोहन, यादव मिश्रा, लीलाधर, कुंदन, राकेश, भूपाल, हीरा, खीमी, प्रकाश, बलवंत, चंद्रसिंह, गजेंद्र, प्रधुमन, साबुली मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें