एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त दिखाए जाने से भाजपाई खासे उत्साहित हैं। भाजपा इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को मान रहे हैं। भाजपा नेता टीका प्रसाद मैखुरी, तारा दत्त थपलियाल, अनुज डिमरी, महिपाल सिंह नेगी, जिला मीडिया प्रभारी रमेश मैखुरी, पूर्व प्रमुख मगन लाल शाह, युवा नेता गणेश शाह आदि का कहना है कि एग्जिट पोल ने साबित कर दिया प्रदेश में परिवर्तन की लहर और भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है।
दूसरी ओर कांग्रेसी एग्जिट पोल को झुठला रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हरिकृष्ण भट्ट, संजय रावत आदि का कहना है कि हरीश रावत ने प्रदेश में कई लोकप्रिय योजनाओं को लागू कर विकास को आगे बढ़ाया है, जिसे प्रदेश की जनता नकार नहीं सकती।