फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस की रैली 10 को

विज्ञापन
विज्ञापन
थराली विधानसभा के पूर्व विधायक व कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री डा. जीतराम ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों को गलत बताया और सड़कों पर उतरने का आह्वान किया। उन्होंने 10 फरवरी को कर्णप्रयाग में होने वाली रैली को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

प्रदेश संगठन में महामंत्री बनने के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचे पूर्व विधायक डॉ. जीतराम का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता परेशान है। बेरोजगारी, महंगाई ने जीना मुहाल कर दिया है। विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। देवस्थानम विधेयक के जरिए उत्तराखंड की पौराणिक धार्मिक परंपराओं से छेड़छाड़ की जा रही है। इस मौके पर गिरीश कंडवाल, आलम नेगी, एनडी सती, संजय, रघुनाथ, महेश, विजेंद्र, सुरेंद्र, खीम सिंह, गिरीश, संतोष और मोहन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें