फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कांग्रेस का सीएम के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चार किशोरों की मौत व उर्जा निगम के घोटाले की एसआईटी जांच को लेकर कांग्रेसियों ने देवाल बाजार में जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। कांग्रेसियों ने देवाल में हो रहे नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गुस्साए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि 18 नवंबर को जीआईसी देवाल के चारों छात्रों की मौत हुई, जिसकी अभी तक कोई जांच नहीं हो पाई। साथ ही करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी गांवों में बिजली की लाइन अधूरी है। जांच के लिए कई बार आंदोलन करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सीएम को भेजे ज्ञापन में चार छात्रों की मौत की एसआईटी जांच, उर्जा निगम के कराए कार्यों की उच्चस्तरीय जांच, देवाल में बीईओ व प्रधानाचार्यों की तैनाती, थराली-देवाल-वाण सड़क का हॉटमिक्स व सभी सड़कों को गड्डा मुक्त करने, देवाल-खेता मार्ग के सूयालकोट के पास स्थायी समाधान करने, हरमल के पिंडर नदी में बहे मां व बेटे के परिजनों को सरकार की ओर से 20 लाख का मुआवजा देने, मनरेगा के अंतर्गत श्रमिकों की मजदूरों का भुगतान करने, मानमती-चोटिंग-हरमल का शीघ्र निर्माण करने की मांग की है।
विज्ञापन

मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष कमल गड़िया, जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला, पूर्व प्रमुख उर्मिला बिष्ट, गोविंद पांगती, महाबीर बिष्ट, हीरा रूपकुंडी, संगीता बिष्ट, पुष्पा नेगी, खिलाप सिंह, दीपा बिष्ट, भागीरथी देवी, हेमा देवी, हरेंद्र कोटेड़ी, मनोज कुमार, खड़क राम, दीपा धपोला, भूपाल गड़िया, कुंदन भंडारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें