फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 1962 सेवा से 2.48 लाख पशुपालकों को मिला लाभ

Mon, 16 Nov 2026 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। प्रदेश के दूरस्थ गांवों और जनजातीय क्षेत्रों में पशुधन के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए संचालित 1962 मोबाइल पशुचिकित्सा सेवा ने चार वर्ष पूरे कर लिए हैं। चमोली जिले के प्रभारी मनमोहन सिंह ने बताया कि पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा के मार्गदर्शन में संचालित इस सेवा से अब तक प्रदेश के 2.48 लाख से अधिक पशुपालक लाभान्वित हुए हैं जबकि 5.86 लाख से अधिक पशुओं का उपचार किया जा चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16 नवंबर 2022 को इस सेवा की शुरुआत की थी। वर्तमान में ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की ओर से संचालित यह सेवा पशुपालकों को घर पर ही आपातकालीन पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रही है। इससे समय पर उपचार के साथ पशुओं की उत्पादकता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें