फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कांग्रेस ने मनाई जवाहर लाल नेहरू की जयंती

Sat, 14 Nov 2026 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर शनिवार को कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए उनके योगदान को याद किया।
विज्ञापन

विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि नेहरू ने कठिन परिस्थितियों में देश की बागडोर संभाली। उनकी दूरदृष्टि से शिक्षा, विज्ञान और उद्योग के क्षेत्र में देश ने नई ऊंचाइयां हासिल कीं। उनके प्रयासों का लाभ आज भी देश को मिल रहा है। इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष धीरेंद्र गरोडिया, संदीप झिंक्वाण, रविंद्र बर्त्वाल, गिरीश आर्य, तेजवीर कंडेरी, गोविंद सिंह सजवाण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें