फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने भाजपा विधायक का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी पर लगे अनियमितताओं के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट का पुतला भी फूंका। कहा कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत रजनी भंडारी की छवि धूमिल की जा रही है। जब छह साल पहले इस मामले की जांच हो चुकी है और उसमें अध्यक्ष को क्लीन चिट मिल गई थी तो अब इस मामले को उठाने का क्या औचित्य है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विनायक धार से डामर तक रैली भी निकाली। कहा कि खुद भाजपा के विधायक आपदा राहत कोष का पैसा चहेतों को बांट रहे हैं। विधायक निधि में गड़बड़ी की जा रही है। इसकी सरकार को जांच करानी चाहिए। इस दौरान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी, मधुसूदन चौधरी, देवेंद्र बर्तवाल, संतोष चौधरी, बीरेंद्र भंडारी, गोकुल लाल, रणवीर भंडारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें