फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कांग्रेस ने गौचर के लिए बनाए सेक्टर प्रभारी, बूथ कमेटी जल्द बनेगी

Tue, 20 Jan 2026 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को जोड़ने और सांगठनिक विस्तार पर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौचर। नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी गतिविधियों और सांगठनिक विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक में प्रत्येक बूथ पर कमेटियों का गठन करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए गौचर के लिए सेक्टर प्रभारी तैनात किए गए। पार्टी के विधानसभा प्रभारी संदीप कुमार पटवाल की मौजूदगी में हुई बैठक में संगठन सृजन के तहत बूथ स्तर तक सशक्त कमेटियों का गठन किए जाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

विधानसभा प्रभारी ने कहा कि पार्टी संगठन को अधिक सशक्त बनाए रखने के लिए मतदान केंद्र से लेकर पंचायत, ब्लाॅक और पूरे विधानसभा क्षेत्र में कमेटियों को दुरुस्त किया जाना आवश्यक है। युवाओं को पार्टी से जोड़ने, छात्र संगठनों का पार्टी नीतियों से वैचारिक जुड़ाव बनाए रखने, नए सदस्य बनाए जाने और सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर शुरू करने का निर्णय लिया गया। नगर क्षेत्र को दो सेक्टर में बांटकर अनीता चौहान को बूथ सात, आठ व ग्यारह का और सभासद विनोद कनवासी को बूथ नौ, दस व बारह का सेक्टर प्रभारी बनाया गया। इसके साथ ही विधानसभा स्तर पर चरणबद्ध तरीके से बैठकें करने पर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, नगर अध्यक्ष जगदीश कनवासी, पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी, सभासद गौरव कपूर, ईश्वर सिंह बिष्ट, भवानी लाल, रजनी लिंगवाल और लीला रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें