फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जीआईसी निजमुला का भवन तीन वर्ष बाद भी नहीं हुआ पूरा

Tue, 20 Jan 2026 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शीघ्र काम शुरू न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी। दशोली विकास खंड के राजकीय इंटर कॉलेज निजमुला के भवन का निर्माण कार्य तीन वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। विद्यालय भवन निर्माण को लेकर अब ग्रामीण आंदोलन के मूड में हैं। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर शीघ्र भवन निर्माण पूर्ण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय भवन का निर्माण ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा है। मगर पिछले तीन वर्ष से कार्य कछुवा गति से किया जा रहा है जिससे छात्र-छात्राओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। पीटीए अध्यक्ष बृजलाल ने कहा कि विद्यालय में 200 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय भवन का अभाव होने पर पठन-पाठन के साथ ही शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। विद्यालय भवन निर्माण में हो रही देरी से विद्यालय प्रबंधन को आगामी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा संपन्न कराना भी चुनौती बना हुआ है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भीम सिंह, भरत सिंह, सबर सिंह ने कहा कि यदि जल्द विद्यालय भवन का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इधर ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई अला दीया का कहना है कि विद्यालय भवन के पीछे भूस्खलन होता है और समय पर बजट न मिलने के कारण भवन निर्माण में देरी हुई है। अभी जो बजट हमारे पास है उसी से भवन निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें