फोटो
पीपलकोटी। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों ने टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक (सीएमडी) आरके विश्नोई के आकस्मिक निधन पर शोक जताया। कार्यालय परिसर में दो मिनट का मौन रखा गया। परियोजना प्रमुख अजय वर्मा ने कहा कि स्व. विश्नोई के टीएचडीसी में अमूल्य योगदान व पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की प्रगति में उनकी निर्णायक भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा। संवाद