फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: घर बैठे करें इंडेन गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी

Sat, 01 Aug 2026 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
एजेंसी ने उपभोक्ताओं को दी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। रसोई गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी को लेकर इंडेन गैस एजेंसी संजीदा हो गई है। इसके लिए रसोई गैस एजेंसी ने ऐप के माध्यम से ई-केवाईसी करने की अपील की है।
विज्ञापन

इंडेन रसोई गैस सहित नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं के रसोई गैस पंजीकरण के लिए ई-केवाईसी करने के लिए शिविर लगाए थे लेकिन 14300 पंजीकृत उपभोक्ताओं में से अभी लगभग 2200 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी नहीं हुई है। विभागीय नियमों के तहत 16 अगस्त के बाद बिना ई-केवाईसी के गैस सिलिंडर नहीं मिलेंगे। ऐसे में विभागीय कर्मियों ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए घर बैठे ऐप के माध्यम से ई-केवाईसी कराने की अपील की है। इंडेन रसोई गैस कर्णप्रयाग के डीईओ अरविंद डिमरी ने बताया कि दूर-दराज के उपभोक्ताओं को ऐप के माध्यम से भी ई-केवाईसी की सुविधा मिल सकेगी। यदि ऑनलाइन में कोई दिक्कत हो तो एजेंसी के कर्मियों से संवाद कर सकते हैं। बताया कि गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से इंडेन ऑयल वन ऐप इंस्टॉल करें। इसके बाद प्रोफाइल में जाकर मोबाइल नंबर के जरिये साइन इन कर ई-केवाईसी का चयन करें। निशान लगाएं या फेस स्कैन बटन दबाएं। स्कैन पूरा होने पर ईकेवाईसी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें