फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के नामांकन की तैयारियां पूरी

Thu, 19 Jan 2017 09:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा नामांकन को लेकर जिला निर्वाचन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले की तीनों विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बुधवार को उप निर्वाचन अधिकारी जगदीश लाल सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षा के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन विभाग की ओर से पैट्रोल पंप पर बैरिकेडिंग लगाई जा रही है। यहां से आगे प्रत्याशियों के समर्थकों को जाने की अनुमति नहीं होगी। बैरिकेडिंग से आगे प्रत्याशी के साथ अनुमति प्राप्त दो वाहनों को जाने की अनुमति दी जाएगी। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ मात्र पांच लोग ही जा सकेंगे।

बुधवार को निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन प्रक्रिया में उपयोग होने वाले दस्तावेजों की भी जांच की। उप निर्वाचन अधिकारी जगदीश लाल ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैट्रोल पंप से आगे जुलूस और रैली निकालने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें