गौचर। हंस फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 224 मरीजों की आंखों की जांच की गई। शिविर में मरीजों को दवाइयां और 90 लोगों को चश्में भी दिए गए। शुक्रवार को सुबह दस बजे से शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान फाउंडेशन के नेत्र चिकित्सक डाॅ. प्रशांत जुगराण ने आंखों का परीक्षण किया और 68 में मोतियाबिंद की शिकायत मिली। उन्हें फाउंडेशन की ओर से ऑपरेशन के लिए सतपुली स्थित अस्पताल ले जाया जाएगा। फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर दीपक गुसाईं व सूरज नेगी ने बताया कि आपरेशन के लिए चयनित मरीजों को 20 फरवरी को सतपुली अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। 21 फरवरी को ऑपरेशन के बाद 22 फरवरी को घर भेजा जाएगा। मरीजों को ले जाने और लाने की व्यवस्था फाउंडेशन की ओर से दी जाएगी। संवाद