फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा की देवरा यात्रा के लिए समिति गठित

विज्ञापन
लाता मां नंदा मंदिर प्रांगण में मौजूद देवरा यात्रा समिति के पदाधिकारी व ग्रामीण। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
सिद्धपीठ लाता की मां नंदा भगवती की देवरा यात्रा (देव डोली का गांव-गांव भ्रमण) आगामी वर्ष आयोजित होगी। यह देवरा यात्रा 12 वर्ष में आयोजित होती है।
विज्ञापन

यात्रा की तैयारियों और आयोजन को लेकर सिद्धपीठ लाता में आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें डा. मान सिंह को देवरा यात्रा समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि पूर्व प्रधान धीरेंद्र गरोड़िया को उपाध्यक्ष, भलगांव के ग्राम प्रधान लक्ष्मण बुटोला को सचिव और नंदन सिंह रावत को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। लक्ष्मण सिंह बुटोला ने बताया कि यात्रा का आयोजन वर्ष 2022 में 15 अगस्त के बाद किया जाएगा। मां नंदा की डोली तिब्बत सीमा क्षेत्र के नीती घाटी के प्रत्येक गांव का भ्रमण करेगी। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें