फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज की समस्याएं दूर की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी के छात्र संघ पदाधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय की विभिन्न मांगों को लेकर प्राचार्य नंदकिशोर चमोला के माध्यम से उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

छात्रों ने महाविद्यालय मे स्नातक स्तर पर संस्कृत और शिक्षा शास्त्र तथा एमए स्तर पर अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और इतिहास विषय खोले जाने की मांग उठाई है। महाविद्यालय में एनसीसी सीनियर डिवीजन के संचालन, चाहरदीवारी और ऑडिटोरियम निर्माण की मांग भी उठाई। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने कहा कि यदि शीघ्र मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक बर्त्वाल, अपेक्षा नेगी, सपना बासकंडी, करण बर्त्वाल, सुखवीर रमोला, प्रमेंद्र, भूपेंद्र रावत, प्रीती नेगी, पूनम जोशी, सोनी, अशोक नेगी, पंकज नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें