फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मार्च को सीएम करेंगे देवाल कौथिग का शुभारंभ

Sun, 21 Feb 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर होने वाले देवाल कौथिग (सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास मेला) का उद्घाटन सात मार्च को सीएम हरीश रावत करेंगे।
विज्ञापन


दो दिवसीय इस मेले के लिए समिति का गठन करते हुए केडी मिश्रा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। निर्णय लिया गया कि मेले में स्कूली बच्चों के कार्यक्रम के साथ महिला मंगल दलों और हंस फाउंडेशन को भी आमंत्रित किया जाएगा।

समापन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट, भगवती देवी, गिरीश मिश्रा, चंद्र मोहन मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र दानू, रमोती देवी, लखन रावत को संरक्षक बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 महावीर बिष्ट महासचिव, दलबीर दानू, यादव मिश्रा, प्रकाश मिश्रा को संयोजक कपूर मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवराम वर्मा, पुष्कर सिंह और गौरव जोशी को उपाध्यक्ष, रविंद्र सिंह, जसपाल राम और लक्ष्मण राम को संगठन मंत्री बनाया गया। बैठक में हरेंद्र कोटेड़ी, रघुबीर सिंह और लीलाधर जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें