फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने बौंणी देवी से फोन पर ली योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की योजनाओं से जनता को कितना लाभ मिल रहा है, इसका खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी ग्रामीणों से फोन पर बात कर जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को उर्गम घाटी के सलना गांव की बौंणी देवी से फोन पर बात कर सरकार की योजनाओं के बारे में पूछा। सीएम ने बौणी देवी से बदरी गाय पालन योजना के तहत दी गई बदरी गाय से हो रहे दूध के बारे में भी जानकारी ली। सीएम ने बौंणी देवी से पूछा कि बदरी गाय कितना दूध दे रही है। इस पर बौंणी देवी ने बताया कि बदरी गाय एक माह में करीब 40 लीटर दूध दे रही है। दूध से घी भी बनाया जा रहा है। उन्होंने सीएम से उर्गम घाटी का दौरा कर कल्पेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने का न्योता भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें