गोपेश्वर में महिला को हेलीकॉप्टर से जौलीग्रांट ले जाते परिजन।
- फोटो : GOPESHWAR
राजकीय जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन निजी खर्चे पर उसे हेलीकॉप्टर से हायर सेंटर ले गए। महिला के बेटे राजेश कुमार सती ने बताया कि उनकी मां देवेश्वरी सती (82) निवासी बैडाणू लंगासू चार दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। उन्हें तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। हालांकि उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया, लेकिन बुखार कम नहीं हो रहा था। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। उसके बाद प्रशासन से अनुमति लेकर निजी खर्चे पर माता जी को जौलीग्रांट ले जाया गया।